भारत
Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश में पहले चरण के छह संसदीय क्षेत्र में मतदान जारी
jantaserishta.com
19 April 2024 8:48 AM IST

x
भोपाल: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में छह संसदीय क्षेत्र में सुबह सात बजते ही मतदान शुरू हो गया। मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह नजर आ रहा है। राज्य में लोकसभा की छह संसदीय सीटों छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला, जबलपुर, शहडोल और सीधी के कई मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू होने से पहले मतदाता पहुंचने लगे। सात बजने के साथ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग शुरू कर दिया।
गर्मी का मौसम है और सुबह के वक्त मतदान की रफ्तार तेज रहने की संभावना जताई जा रही है। वहीं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि जिन छह संसदीय क्षेत्रों में मतदान हो रहा है, वहां 46 विधानसभा क्षेत्र आते हैं और यह 13 जिलों तक फैला है। इन संसदीय क्षेत्र में कुल 88 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं जिसमें 81 पुरुष और सात महिलाएं हैं।
सबसे ज्यादा जबलपुर में 19 उम्मीदवार है, शहडोल में सबसे कम 10 उम्मीदवार हैं। मतदान शाम छह बजे तक होगा। बालाघाट संसदीय क्षेत्र के तीन विधानसभा क्षेत्र बैहर, लांजी और परसवाड़ा, जो नक्सली प्रभाव का क्षेत्र हैं, वहां पर मतदान सुबह सात बजे से चार बजे तक होगा।
इस चरण में एक करोड़ 13 लाख 9636 मतदाता मतदान करेंगे। इनमें पुरुष मतदाता 57 लाख 20 हजार 780 और महिला मतदाता 55 लाख 88 हजार 6669 हैं। इनमें 771 ऐसे मतदाता हैं जिनकी आयु 100 वर्ष से ज्यादा है। 18 से 19 वर्ष के मतदाता की संख्या 3,44,244 है।
मतदान केंद्रों में सारी व्यवस्थाएं हैं। पानी की व्यवस्था है, छाया की व्यवस्था है। आवश्यक चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के मकसद से एक एयर एंबुलेंस मतदान के एक दिन पूर्व से जबलपुर में उपलब्ध है जो मतदान समाप्ति तक रहेगी। इसके साथ ही एक हेलिकॉप्टर मतदान संपन्न होने तक बालाघाट में रखा जा रहा है।
Tagsमध्य प्रदेशलोकसभा चुनावलोकसभा चुनाव 2024Madhya PradeshLok Sabha ElectionsLok Sabha Elections 2024
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





