भारत

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में मतदान जारी

jantaserishta.com
5 Dec 2022 9:08 AM IST
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में मतदान जारी
x
मुजफ्फरपुर (आईएएनएस)| बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी है। चुनाव को लेकर मतदाताओं में उत्साह भी दिख रहा है। ठंड के बावजूद कई मतदान केंद्रों पर सुबह ही मतदाता पहुंच गए, इस कारण मतदाताओं की लंबी कतार मतदान केंद्रों पर देखी जा रही है। निर्वाचन आयोग के मुताबिक उपचुनाव के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। मतादाताओं के अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए 320 मतदान केंद्र बनाए गए । कुढ़नी विधानसभा उप चुनाव में विभिन्न राजनीतिक पार्टियों और निर्दलीय कुल 13 उम्मीदवार हैं, जो इस चुनाव में भाग्य आजमा रहे हैं।
इस क्षेत्र में मतदाता सुबह 7 बजे से लेकर शाम के 6 बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।
इस उपचुनाव में महागठबंधन की ओर से चुनावी मैदान में उतरे मनोज कुशवाहा और भाजपा के प्रत्याशी केदार प्रसाद गुप्ता के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा है।
हालांकि मुकेश सहनी की वीआईपी और असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम के उम्मीदवार भी मैदान में हैं। मुकेश सहनी ने नीलाभ कुमार को मैदान में उतारा है, जबकि एआईएमआईएम ने मुर्तजा अंसारी को चुनावी मैदान में उतारा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story