
x
DEMO PIC
ग्रेटर नोएडा (आईएएनएस)| गौतमबुद्ध नगर में दादरी नगर पालिका सहित चार नगर पंचायतों के लिए मतदान गुरुवार सुबह 7 बजे से शुरू हो गया। शांतिपूर्ण मतदान के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी-लंबी लाइने देखने को मिल रही है। नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में गौतमबुद्ध नगर में दादरी नगर पालिका और चार नगर पंचायत दनकौर, जेवर, बिलासपुर और जहांगीरपुर के अध्यक्ष और सदस्यों के चुनाव का मतदान हो रहा है।
जिले की इकलौती नगरपालिका दादरी में भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार गीता पंडित और समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अय्यूब मलिक के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। गीता पंडित दो बार से नगरपालिका की अध्यक्ष रह चुकी हैं। दोनों बार उन्होंने अय्यूब मलिक को ही हराया है। हालांकि दोनों बार अय्यूब मलिक बसपा के टिकट पर चुनाव लड़े थे, लेकिन इस बार वह समाजवादी पार्टी के टिकट पर किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं कांग्रेस से अशोक पंडित, बहुजन समाज पार्टी से रविंद्र भाटी, आजाद समाज पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल की तरफ से आजाद मलिक और आम आदमी पार्टी की तरफ से रीता भाटी अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार हैं। निर्दलीय प्रत्याशी ब्रजभूषण गर्ग अपना समर्थन भाजपा प्रत्याशी गीता पंडित को दे चुके हैं।
Tagsगौतमबुद्ध नगरदादरी नगर पालिकाग्रेटर नोएडामतदानGautam Budh NagarDadri MunicipalityGreater NoidaPolling
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





