भारत
पटना नगर निगम सहित 68 निकायों के लिए बिहार में मतदान जारी
jantaserishta.com
28 Dec 2022 10:37 AM IST

x
पटना (आईएएनएस)| बिहार में नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में बुधवार को 23 जिलों के 17 नगर निगमों सहित 68 निकायों में सुबह 7 बजे से शांतिपूर्ण मतदान जारी है। मतदान को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक, 17 नगर निगम क्षेत्र, दो नगर परिषद क्षेत्र और 49 नगर पंचायतों में मतदान हो रहा है। इसके लिए 7088 मतदान केंद्र और 286 चलंत मतदान केंद्र बनाए गए हैं। आयोग का दावा है कि सभी मतदान केंद्रों पर सशस्त्र बलों को लगाया गया है।
इस चरण में 6194826 मतदाता 1665 पदों के लिए 11127 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे। राज्य निर्वाचन आयोग से मिली सूचना के अनुसार, इनमें 14 वार्ड पार्षद पद के उम्मीदवारों का निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है।
इधर, पटना नगर निगम में भी मतदाता घरों से निकलकर मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं। पटना में 75 वाडरें में पार्षद, एक उप मुख्य पार्षद और मुख्य पार्षद के लिए मतदान कर रहे हैं। मतदाता इस चुनाव में मेयर और डिप्टी मेयर के लिए भी मतदान कर रहे हैं।
राज्य के कई क्षेत्रों में ठंड के बावजूद मतदान केंद्रों पर वोटरों को लंबी कतार लगी हुई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





