भारत

कांग्रेस के नए अध्यक्ष के लिए वोटिंग जारी, सोनिया गांधी ने कहा- मैं बहुत लंबे वक्त से इस दिन का इंतजार कर रही थी

jantaserishta.com
17 Oct 2022 11:55 AM IST
कांग्रेस के नए अध्यक्ष के लिए वोटिंग जारी, सोनिया गांधी ने कहा- मैं बहुत लंबे वक्त से इस दिन का इंतजार कर रही थी
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| देश की सबसे पुरानी पार्टी अखिल भारतीय कांग्रेस के नए अध्यक्ष के लिए सोमवार को वोटिंग हो रही है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आईएएनएस के सवाल पर कहा कि मैं बहुत लंबे वक्त से इस दिन का इंतजार कर रही थी। कांग्रेस पार्टी में मुकाबला वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच है और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी ने कांग्रेस मुख्यालय में मतदान कर दिया है।
जब सोनिया गांधी से आईएएनएस ने सवाल पूछा कि, क्या आप खुश हैं? तो इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि, मैं इस दिन का बहुत लंबे वक्त से इंतजार कर रही थी।
इसके साथ ही खड़गे अपना वोट बेंगलुरु में डालेंगे, तो वहीं शशि थरूर तिरुवनंतपुरम में मतदान करेंगे। इनके अलावा देशभर के 9800 पीसीसी डेलीगेट (वोटर ) 40 पोलिंग स्टेशन के 68 पोलिंग बूथ पर मतदान करेंगे। मतदान होने के बाद मतपेटियों को दिल्ली लाया जाएगा। फिर 19 अक्टूबर को मतगणना होगी और कांग्रेस को नया गैर गांधी अध्यक्ष मिल जाएगा।
दिल्ली में दो पोलिंग सेंटर बनाए गए हैं। इनमें एक दिल्ली प्रदेश मुख्यालय तों वहीं एक कांग्रेस मुख्यालय पर बनाया गया है। डीपीसीसी में दो पोलिंग बूथ बने हैं जहां करीब 280 वोटर्स मतदान करेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story