भारत
बिहार में मोकामा, गोपालगंज उपचुनाव में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी
jantaserishta.com
3 Nov 2022 9:58 AM IST

x
पटना (आईएएनएस)| बिहार में विधानसभा की दो सीटों मोकामा और गोपालगंज पर उपचुनाव के लिए गुरुवार को सुबह सात बजे से शांतिपूर्ण मतदान जारी है। मोकामा और गोपालगंज में हो रहे उपचुनाव को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए है। बिहार निर्वाचन विभाग के मुताबिक, दोनों विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं के मताधिकार के प्रयोग के लिए कुल 619 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें गोपालगंज में 330 मतदान केंद्र और मोकामा में 289 मतदान केंद्र हैं। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा को लेकर अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है।
मोकामा विधानसभा उपचुनाव में जहां कुल 6 प्रत्याशी मैदान में हैं, वही गोपालगंज में नौ प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। मोकामा में कुल मतदाताओं की संख्या 2,81,251 है जबकि गोपालगंज में 3,31,469 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
दोनों सीटों पर मतदाता शाम छह बजे तक अपने मत डाल सकेंगे। बिहार में सरकार बदलने के बाद पहला उपचुनाव है, जिस कारण सभी की नजर इस चुनाव पर लगी है। दोनों सीटों पर मुख्य मुकाबला महागठबंधन और भाजपा के बीच माना जा रहा है। दोनों सीटों के लिए मतों की गिनती छह नवंबर को होगी और उसी दिन परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





