भारत

बिहार में कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग जारी, 55 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला

jantaserishta.com
13 May 2024 8:10 AM IST
बिहार में कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग जारी, 55 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला
x
देखें वीडियो.
पटना: बिहार में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में पांच संसदीय क्षेत्र दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर , बेगूसराय और मुंगेर में कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार की सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। इस चरण में 95.83 लाख मतदाता 55 उम्मीदवारों का भविष्य तय करेंगे। वोटिंग के लिए 9,447 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चुनाव को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं।
राज्य निर्वाचन विभाग के मुताबिक, इस चरण में कुल 55 उम्मीदवारों में 21 प्रत्याशी निर्दलीय हैं। इस चरण में सबसे अधिक 13 उम्मीदवार उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र में हैं, जबकि सबसे कम दरभंगा संसदीय क्षेत्र में 8 प्रत्याशी मैदान में हैं।
समस्तीपुर और मुंगेर से 12-12 और बेगूसराय से 10 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इन सभी सीटों पर मुख्य मुकाबला एनडीए और महागठबंधन उम्मीदवारों के बीच माना जा रहा है। सभी मतदान केंद्रों पर अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story