भारत
यूपी की गोला गोकर्णनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान जारी
jantaserishta.com
3 Nov 2022 10:43 AM IST

x
लखनऊ (आईएएनएस)| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक अरविन्द गिरि के निधन से खाली हुई यूपी की लखीमपुर खीरी की गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट पर आज सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया। मतदान शाम छह बजे तक चलेगा। बूथों पर सुबह से ही मतदाताओं का पहुंचना शुरू हो गया था। कांग्रेस व बसपा ने यहां से अपने प्रत्याशी नहीं उतारे हैं। मुख्य मुकाबला भाजपा व सपा के बीच है। भाजपा ने दिवंगत अरविन्द गिरि के बेटे अमन गिरि व सपा ने पूर्व विधायक विनय तिवारी को मैदान में उतारा है। इसके अलावा पांच अन्य प्रत्याशी भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। नतीजे छह नवंबर को आएंगे।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि उप निर्वाचन में 3.91 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 2.06 लाख पुरुष, 1.85 लाख महिला और 25 तृतीय लिंग के मतदाता हैं। मतदान के लिए 441 मतदान स्थल व 222 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए पुलिस के साथ पैरामिल्रिटी फोर्स भी तैनात है। मतदान को लेकर पूरे जिले में गुरुवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। सभी स्कूल कॉलेज बंद हैं।
गौरतलब हो कि भाजपा ने अपनी इस सीट को बचाने के लिए पूरी ताकत झोंकी थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष समेत तमाम मंत्रियों ने अमन गिरी के समर्थन में जनसभाएं की, जबकि समाजवादी पार्टी की तरफ से कोई बड़ा चेहरा चुनाव प्रचार में नजर नहीं आया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





