भारत

7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू

Nil dhankar
5 Sept 2023 7:07 AM IST
7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू
x

दिल्ली। देश में आज सात सीटों पर उपचुनाव हो रहा है, इसके लिए वोटिंग शुरू हो गई है. इस उपचुनाव को INDIA गठबंधन और NDA के बीच पहली सीधी टक्कर के तौर पर देखा जा रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि इतने दलों के साथ आने और फिर INDIA गठबंधन बनने के बाद यह किसी भा राज्य में पहला चुनाव है.

बता दें कि केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा का एकजुट होकर मुकाबला करने के लिए विपक्षी दलों के लिए यह अहम पड़ाव हो सकता है। विपक्षी गठबंधन उत्तर प्रदेश की घोसी सीट, झारखंड की डुमरी, त्रिपुरा की धनपुर और बॉक्सनगर और उत्तराखंड की बागेश्वर सीट पर संयुक्त रूप से मुकाबला कर रहा है। जबकि पश्चिम बंगाल के धूपगुड़ी और केरल के पुथुपल्ली में गठबंधन के घटक ही एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। इन सीटों पर मतगणना आठ सितंबर को होगी।

यह सीट दोनों गठबंधनों के लिए प्रतिष्ठा का विषय बन गई है। राज्य में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने दावा किया है कि 'इंडिया' गठबंधन डुमरी से अपनी जीत की शुरुआत करेगा। वहीं, राजग ने विश्वास जताया कि वह झामुमो से इस सीट को छीनने में सफल होगा। अप्रैल में पूर्व शिक्षा मंत्री और झामुमो विधायक जगरनाथ महतो की मृत्यु के बाद उपचुनाव आवश्यक हो गया था। महतो 2004 से इस सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे थे।

Next Story