
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली की घौंडा विधानसभा से दिल्ली बीजेपी के विधायक अजय महावर ने अपनी विधानसभा के यमुना विहार वार्ड के पोलिंग बूथ पर आईएएनएस से खास बातचीत की। महावर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ दिल्ली नगर निगम में अपनी सरकार बनाने जा रही है। लोग सचमुच में दंगाई पार्टी और रेपिस्ट से मसाज करवाने वाली पार्टी को अपने वोट से चोट करेंगे और विकास की राह पर चलकर नरेंद्र मोदी और देश के हाथ मजबूत करेंगे। आफताब वाले मुद्दे पर सवाल पूछे जाने पर अजय महावर ने आईएएनएस से कहा कि हमारे यहां लव जिहाद की बहुत सारी घटनाएं होती रहती है। जिस तरह आफताब ने विश्वास में लेकर उस बिटिया को कत्ल किया और भी लव जिहाद की घटनाएं यहां होती रहती हैं। और निश्चित रूप से यह घटनाएं भी चुनाव को भी प्रभावित करती हैं।
उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी बात यह है कि यह लोग झूठा नाम रख कर घटनाओं को अंजाम देते हैं। यह वास्तव में एक बड़ा अपराध है। और इस अपराध पर भी कानून की चोट होनी चाहिए। मैं मांग करता हूं आईएएनएस के माध्यम से किइसके लिए एक कानून पूरे देश और दिल्ली में बनना चाहिए।
आगे अजय महावर ने कहा कि हम अपनी विधानसभा के चारों वाडरे में जीत रहे हैं। और पूरी दिल्ली में भी हम जीत रहे हैं। और भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत से नगर निगम में अपनी सरकार बनाएगी।
आगे विधायक अजय महावर ने कहा कि मैं सांसद मनोज तिवारी के साथ 2014 से वोट डालता आया हूं। और हम दोनों का एक ही केंद्र में वोट है, और मैं उनका इंतजार कर रहा हूं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





