भारत

मतदाता न ले टेंशन, ऐप बताएगा कहां है आपका पोलिंग स्टेशन

jantaserishta.com
4 Dec 2022 7:38 AM GMT
मतदाता न ले टेंशन, ऐप बताएगा कहां है आपका पोलिंग स्टेशन
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली नगर निगम के लिए रविवार 4 दिसंबर को मतदान चल रहा है। ऐसे में यदि आप भी अपना वोट डालने जा रहे हैं लेकिन आपको यह नहीं मालूम कि आपका पोलिंग स्टेशन कहां है, तो ऐसी स्थिति में एक खास ऐप आपको आपके मतदान केंद्र का पता बताएगा। इतना ही नहीं यह ऐप आपको मतदाता सूची की जानकारी भी दे रहा है। यह बताएगा कि मतदाता सूची में आपका नाम है या नहीं। मतदान के उपरांत नतीजों की अपडेट, मतदान के दौरान कोई चुनावी शिकायत भी इस ऐप के माध्यम से की जा सकती है। मतदाताओं को यह सुविधा देने के लिए दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने 'निगम चुनाव दिल्ली' के नामक ऐप जारी किया है। इस ऐप को ऐप स्टोर की मदद से फोन में डाउनलोड किया जा सकता है। इससे मतदाता, वोटर लिस्ट में अपना नाम और अपना पोलिंग बूथ ढूंढ सकते हैं। मतदाताओं की मदद के लिए न केवल यह ऐप बनाया गया है बल्कि राज्य चुनाव आयोग ने दो खास व्हाट्सऐप नंबर भी जारी किए हैं। दिल्ली में नगर निगम के 250 वाडरें पर वोटिंग हो रही है। एक खास ऐप की मदद से दिल्ली के वोटर मतदाता सूची में अपना नाम भी ढूंढ सकते हैं। इसके साथ ही मतदाता यह भी पता कर सकते हैं कि वह इस मतदान केंद्र में वोट करने के लिए जा सकते हैं।
मतदाताओं को यह विशेष ऐप पोलिंग बूथ की स्टीक लोकेशन देख सकते हैं। यह ऐप वोटिंग स्लिप भी उपलब्ध कराता है। ऐप पर प्रत्याशियों से जुड़ी सारी जानकारी भी है। ऐप पर निर्वाचन के नतीजे भी अपडेट होते रहेंगे। मतदाताओं की सुविधा के लिए 9807980776 व 9807980779 एक वॉट्सऐप नंबर भी जारी किए गए हैं।
Next Story