भारत

‘वोटर अधिकार यात्रा’ बीच में पंचर हो जाती, अगर नीतीश कुमार ने अच्छी सड़कें नहीं बनाई होतीं: अशोक चौधरी

jantaserishta.com
17 Aug 2025 11:38 AM IST
‘वोटर अधिकार यात्रा’ बीच में पंचर हो जाती, अगर नीतीश कुमार ने अच्छी सड़कें नहीं बनाई होतीं: अशोक चौधरी
x
पटना: बिहार के सासाराम में रविवार से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ‘वोटर अधिकार यात्रा’ निकाल रहे हैं। इस यात्रा पर प्रदेश सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी को सबसे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद देना चाहिए, जिन्होंने बिहार में बेहतरीन सड़कों का निर्माण किया। इन्हीं सड़कों पर होकर राहुल गांधी यात्रा निकालेंगे।
चौधरी ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी, तेजस्वी यादव के साथ यात्रा निकाल रहे हैं; उन्हें पता होना चाहिए कि अगर अच्छी सड़कों का निर्माण नहीं किया जाता, तो उनकी 1300 किलोमीटर की यात्रा 100 किलोमीटर में ही ठप्प हो जाती है। अगर नीतीश कुमार मुख्यमंत्री न होते, तो राहुल की गाड़ी का टायर और हैंडल पंचर हो जाता, और वे 1300 किलोमीटर तो दूर, 100 किलोमीटर में ही भाग खड़े होते।
‘वोटर अधिकार यात्रा’ को लेकर दावा किया कि इस यात्रा का कोई फायदा नहीं होगा। राहुल गांधी को इस यात्रा के लिए शुभकामनाएं, आपसी प्यार बना रहना चाहिए, लेकिन कांग्रेस को राजद के पीछे चलने से कोई लाभ नहीं मिलेगा।
चौधरी ने बताया कि कांग्रेस की विचारधारा राजद से बेहतर है, और यदि कांग्रेस पहले सक्रिय होती, तो बिहार में राजद का प्रभाव नहीं बढ़ता और कांग्रेस को बड़ा स्पेस मिलता। नीतीश कुमार की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने बिहार को अपना परिवार माना है और ‘न्याय के साथ विकास’ का मॉडल अपनाया है।
हर घर तक बिजली और पानी पहुंचाने का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार उन लोगों के लिए भी काम करती है जो उन्हें वोट नहीं देते। इसलिए, वोट चोरी का आरोप बेमानी है। चौधरी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में संविधान खतरे में होने का नारा देकर वोट हासिल करने की कोशिश की गई, लेकिन बिहार की 70 प्रतिशत जनता नीतीश और एनडीए के साथ है। इस बार जनता उनके बहकावे में नहीं आएगी।
चुनाव आयोग की प्रेस वार्ता पर उन्होंने कहा कि विपक्ष, विशेष रूप से राहुल गांधी और उनकी ‘वोटर अधिकार यात्रा’ से जुड़े लोग, महाराष्ट्र के मुद्दे पर बोलते हैं और संसद नहीं चलने देते। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के बयान का हवाला देते हुए कहा कि कोर्ट ने भी अपनी बात स्पष्ट कर दी है। चौधरी ने कहा कि चुनाव आयोग ने आश्वासन दिया है कि एक भी वोटर को मतदाता सूची से बाहर नहीं किया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story