भारत

लोकतंत्र बचाने के लिए है 'वोटर अधिकार यात्रा' : पवन खेड़ा

jantaserishta.com
28 Aug 2025 5:33 PM IST
मोतिहारी: राजद नेता तेजस्‍वी यादव और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्‍व में बिहार में जारी वोटर अधिकार यात्रा को लेकर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि यह यात्रा लोकतंत्र बचाने के लिए है।
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि यह सिर्फ चुनाव की बात नहीं है। अगर वोट ही नहीं होगा, तो क्या लोकतंत्र बचेगा? चुनाव लोकतंत्र का ही एक हिस्सा है। वोट भी चुनाव का ही एक हिस्सा है। अगर वोट ही नहीं होगा, तो लोकतंत्र खत्म हो जाएगा। इसलिए यह यात्रा लोकतंत्र बचाने के लिए है।
पवन खेड़ा ने कहा कि वोटर अधिकार यात्रा को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है। भाजपा-एनडीए को लेकर लोगों में चिंता और गुस्सा है। अगर कोई उनकी पहचान चुराने की कोशिश करेगा, तो लोग उसे कैसे माफ करेंगे? हमारी वोटर अधिकार यात्रा के प्रति समर्थन लगातार बढ़ रहा है।
वहीं, राजद के सांसद संजय यादव ने कहा कि तेजस्‍वी यादव प्रतिदिन बेरोजगारी, गरीबी, पलायन और महंगाई की बातें कर रहे हैं। इस दौरान उन्‍होंने स्‍थानीय मुद्दों पर भी बात की। इस वजह से भाजपा में डर का माहौल है। स्‍थानीय लोगों को सड़क, बिजली और स्‍वास्‍थ्‍य की अच्‍छी व्‍यवस्‍था चाहिए। इसके लिए जनता अपने मत के अधिकार का प्रयोग करती है और अच्‍छी सरकार बनाती है। ऐसे में भाजपा उनके मताधिकार को खत्‍म करने की कोशिश कर रही है।
उन्‍होंने कहा कि जनता के मत के अधिकार को बचाने के लिए वोटर अधिकार यात्रा निकाली जा रही है। भाजपा की जनविरोधी नीतियों के चलते जनता में आक्रोश है। जनता भाजपा का बहिष्‍कार कर रही है। वोटर अधिकार यात्रा का अप्रत्‍याशित परिणाम मिल रहा है। यह जन आशीर्वाद यात्रा में बदल चुकी है। लोग संविधान, लोकतंत्र और अपने मताधिकार की रक्षा के लिए राहुल गांधी का समर्थन कर रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story