विद्यालयों में स्वीप गतिविधियां के तहत मानव श्रृंखलाओं का निर्माण कर मतदाता शपथ दिलवाई गई

सीकर । लक्ष्मणगढ़ रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी राजेश मीना के निर्देशन में विद्यालयों में स्वीप गतिविधियों के तहत मानव श्रृंखला निर्माण व मतदाता जागरूकता शपथ दिलाई गई।
स्वीप कॉर्डिनेटर सुरेश कुमार भास्कर ने बताया कि राजकीय विद्यालय पचारों की ढाणी में निर्वाचन साक्षरता क्लब प्रभारी मोनिका कुमारी ने इस अवसर पर स्कूली छात्रों द्वारा निर्मित विभिन्न पोस्टरों के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया। पंचायत प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी नरेन्द्र गहलोत के नेतृत्व में नरसास में स्वीप कार्यक्रम का आयोजन किया गया।निर्वाचन साक्षरता क्लब प्रभारी राकेश भास्कर ने नरसास स्कूली बालकों व ग्रामीणजनों के साथ मानव श्रृंखला बनाकर मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाकर मतदान के महत्व से अवगत करवाया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजास में प्रधानाचार्य विद्याधर शर्मा के नेतृत्व में निर्वाचन साक्षरता क्लब प्रभारी बाबूखान द्वारा मानव आकृति बनाकर मतदान के महत्व के बारे मे जानकारी दी गई।
नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे |
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।






