भारत

मतदान केंद्र पर मतदाता ने ईवीएम तोड़ी, पुलिस ने लिया हिरासत में

jantaserishta.com
19 April 2024 12:14 PM IST
मतदान केंद्र पर मतदाता ने ईवीएम तोड़ी, पुलिस ने लिया हिरासत में
x
उसने चिल्लाते हुए कहा कि हम ईवीएम मशीन का विरोध करते हैं।
हरिद्वार: उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर शुक्रवार सुबह सात बजे से मतदान हो रहा है। लोग अपने मतों का प्रोयग करने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। इस बीच हिंसा और तोड़फोड़ की खबरें सामने आई हैं। हरिद्वार लोकसभा सीट पर मतदाता द्वारा ईवीएम मशीन तोड़ने की घटना सामने आई है। हरिद्वार विधानसभा के मतदान केंद्र 126 ज्वालापुर इंटर कॉलेज में एक मतदाता ने ईवीएम तोड़ दिया।
मतदाता ने ईवीएम मशीन का विरोध करते हुए पोलिंग बूथ पर रखी मशीन को नीचे पटक दिया। उसने चिल्लाते हुए कहा कि हम ईवीएम मशीन का विरोध करते हैं। उसने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराओ। फिलहाल पुलिस ने मतदाता को हिरासत में ले लिया है। ईवीएम मशीन टूट गई, लेकिन बाद में उसे चालू किया गया। मतदाता की इस हरकत से मतदान केंद्र पर अफरा-तरफी का माहौल बन गया। बाहर तैनात पुलिसकर्मी तुरंत मतदाता को पकड़कर रेल चौकी ले गए, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story