लोकसभा आम चुनाव 2024 आओ मतदाता सूची में अपना नाम देखे की थीम पर चलेगा मतदाता जागरूकता अभियान

दौसा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी जयपुर के निर्देशों की पालना में जिला निर्वाचन अधिकारी देवेन्द्र कुमार ने बताया कि आगामी लोकसभा आम चुनाव- 2024 के मध्यनजर आओ मतदाता सूची में अपना नाम देखे की थीम पर चलेगा मतदाता जागरूकता अभियान। उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्र में 7 दिवसीय मतदाता सूची में नाम, क्रमांक एवं मतदान केन्द्र …
दौसा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी जयपुर के निर्देशों की पालना में जिला निर्वाचन अधिकारी देवेन्द्र कुमार ने बताया कि आगामी लोकसभा आम चुनाव- 2024 के मध्यनजर आओ मतदाता सूची में अपना नाम देखे की थीम पर चलेगा मतदाता जागरूकता अभियान। उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्र में 7 दिवसीय मतदाता सूची में नाम, क्रमांक एवं मतदान केन्द्र आदि के बारे में मतदाता जागरूकता के लिए अभियान चलाया जायेगा। उन्होंने बताया कि जिले के सभी शहरी क्षेत्रों मे ंवोटर हेल्पलाईन एप के माध्यम से मतदाताओं को मतदाता सूची में अपना नाम, मतदाता क्रमांक, मतदान केन्द्र खोजने के बारे में जागरूक किया जावेगा।
उन्होंने बताया कि 7 दिवसीय अभियान 12 फरवरी से 18 फरवरी 2024 तक मतदाता सूची में अपना नाम खोजने के अभियान के दौरान मतदाता एप्स यथा - वीएचए, ईसीआई- सक्षम, केवाईसी, सी-विजिल, 1950 आदि की भी जानकारी प्रदान की जावेगी। मतदाता सूची में नाम खोजने का अभियान जिला निर्वाचन अधिकारी एवं स्वीप नोडल अधिकारी के निर्देशन एवं डी- एईआरओ के पर्यवेक्षण चलाया जायेगा।
