भारत

कांग्रेस को वोट दें, मजबूत और एकजुट भारत बनाएं: सोनिया गांधी

jantaserishta.com
7 May 2024 5:34 PM IST
कांग्रेस को वोट दें, मजबूत और एकजुट भारत बनाएं: सोनिया गांधी
x
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने देश की जनता से एक भावुक अपील की है। उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी कर देश की जनता से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की है। इस दौरान वह भाजपा पर भी हमलावर नजर आईं।
उन्होंने कहा, “आज देश के हर कोने में युवाओं में बेरोजगारी, महिलाओं पर अत्याचार, दलित, आदिवासी, पिछड़े और माइनॉरिटी भयंकर भेदभाव झेल रहे हैं।“ सोनिया ने आगे कहा, “ऐसा माहौल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की नीयत की वजह से है। उनका ध्यान किसी भी कीमत पर सिर्फ सत्ता हासिल करने के पीछे है। उन्होंने राजनीतिक लाभ के लिए नफरत को बढ़ावा दिया है।“
कांग्रेस नेता ने आगे कहा, “कांग्रेस पार्टी और मैंने हमेशा सभी की तरक्की और वंचितों को न्याय दिलाने के साथ ही देश को मजबूत करने के लिए संघर्ष किया है।“ उन्होंने आगे कहा, “हमारा न्याय पत्र और हमारी गारंटियों का मकसद भी देश को एकजुट रखना और गरीबों, महिलाओं, किसानों, श्रमिकों और वंचित समुदायों को ताकत देना है। कांग्रेस और इंडिया गठबंधन संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए समर्पित है। सभी के उज्ज्वल भविष्य के लिए कांग्रेस को वोट दें और साथ मिलकर मजबूत और एकजुट भारत बनाएं।“
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story