वोट के लिए कुछ भी! प्रत्याशी ट्रांसफार्मर पर चढ़ा, उसके बाद...

देहरादून: अभी तक आप ने प्रेमी-प्रेमिका या अन्य मांगों को लेकर पोल व टंकी पर चढ़ने का मामला तो सुना होगा पर उत्तराखंड में एक नया मामला सामने आया जिसने लोगों को हैरान कर दिया। दरअसल उत्तराखंड के रुद्रपुर के आम आदमी प्रत्याशी ने लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए एक नया हथकंडा अपनाया। आप प्रत्याशी नंदलाल वोट मांगने के लिए ट्रांसफार्मर पर चढ़ गए। नंदलाल करीब 20 मिनट तक ट्रांसफार्मर पर चढ़कर भाषणबाजी करते रहे। खंभे से आप की प्राथमिकताएं गिनाते रहे। आप प्रत्याशी नंदलाल अरविंद केजरीवाल के उत्तराखंड के लिए किए गए वादों के बारे में जनता को बताने लगे। उन्होंने कहा कि 300 यूनिट बिजली समेत सभी संकल्पों को पूरा करेंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





