भारत

अमेरिका से उठी आवाज, इमरान खान की रिहाई की मांग

Nilmani Pal
26 March 2025 4:59 PM IST
अमेरिका से उठी आवाज, इमरान खान की रिहाई की मांग
x

अमेरिका। पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर पर प्रतिबंध लगाने की मांग की जा रही है. दो अमेरिकी सांसदों ने एक बिल पेश कर असीम मुनीर पर राजनीतिक विरोधियों का उत्पीड़न करने और उन्हें जेल में डालने को लेकर बैन लगाने और पीटीआई प्रमुख इमरान खान की रिहाई की मांग की गई है.

द हिल की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को दक्षिण कैरोलिना से रिपब्लिकन सांसद जो विल्सन और कैलिफोर्निया से डेमोक्रेटिक सांसद जिमी पेनेटा ने "पाकिस्तान डेमोक्रेसी एक्ट" पेश किया. अमेरिका की दोनों पार्टियों के सांसदों की तरफ से पेश बिल में जनरल मुनीर पर “जानबूझकर राजनीतिक विरोधियों के गलत उत्पीड़न और कारावास में डालने में शामिल होने” का आरोप लगाया गया है.

ग्लोबल मैग्निट्स्की मानवाधिकार जवाबदेही अधिनियम के तहत 180 दिनों के भीतर पाकिस्तान के सैन्य प्रमुख पर प्रतिबंध लगाए जाएंगे. समाचार पोर्टल के अनुसार, बैन के बाद उन्हें अमेरिका में एंट्री से रोका जा सकता है और अमेरिकी वीजा के लिए अयोग्य घोषित किया जा सकता है. बिल में “उत्पीड़न” में शामिल अन्य प्रमुख व्यक्तियों की पहचान करने और उन पर भी इसी प्रकार का प्रतिबंध लगाने की मांग की गई है.


Next Story