भारत

लंदन में विश्वनाथ मंदिर, लोगों को बम-बम भोले की गूंज सुनाई देगी, जानें पूरी डिटेल्स

jantaserishta.com
25 July 2022 11:51 AM IST
लंदन में विश्वनाथ मंदिर, लोगों को बम-बम भोले की गूंज सुनाई देगी, जानें पूरी डिटेल्स
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: अब लंदन में भी बाबा विश्वनाथ काशी पुराधिपति विराजेंगे. सुनने में भले ही अजीब लगे, लेकिन यह सच है. बाबा विश्वनाथ के विग्रह को प्राण प्रतिष्ठित करने के बाद मंगलवार को हवाई मार्ग से इसे काशी से लंदन के लिए रवाना किया जाएगा.

बाबा विश्वनाथ का मंदिर श्री काशी नाटकोट्टई नगर क्षतरम की ओर से लंदन में बनाया गया है और वहां 25 किलो का नर्मदेश्वर शिवलिंग प्रतिष्ठित किया जाएगा. यह बीड़ा श्री काशी नाटकोट्टई नगर क्षतरम ने उठाया है.
इसी के बाबत वाराणसी के सिगरा क्षेत्र में स्थित नंदवनम नाटकोट्टई के सदस्यों ने लंदन में बाबा विश्वनाथ के मंदिर में स्थापित होने वाले नर्मदेश्वर शिवलिंग का विधि विधान से पूजन किया.
पूरे कार्यक्रम के आयोजक मुत्थु कुमार ने बताया, ''25 किलो वजन के इस शिवलिंग को नर्मदा से काशी लाया गया है. इसे लंदन में बने काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित किया जाएगा. स्थापना से पहले इसे काशी लाया गया और शिवलिंग का विशेष पूजन किया. मंगलवार को इसे लंदन के लिए रवाना किया जाएगा.'' उन्होंने बताया कि अब तक उनके संस्थान की तरफ से 65 शिव मंदिर बनाए गए हैं. म्यांमार, मलेशिया और श्रीलंका में भी उनकी संस्था ने शिव मंदिर बनवाए हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story