भारत

मोनू मानेसर को लेकर विश्‍व हिंदू परिषद का बड़ा बयान

jantaserishta.com
13 Sept 2023 7:49 AM IST
मोनू मानेसर को लेकर विश्‍व हिंदू परिषद का बड़ा बयान
x
नई दिल्ली: विश्‍व हिंदू परिषद ने मोनू मानेसर को निर्दोष और गौभक्त बताते हुए कांग्रेस पर यह आरोप लगाया है कि चुनावों में मुस्लिम वोट बैंक के लिए मोनू मानेसर को गिरफ्तार किया गया है, जो उन्हें बहुत भारी पड़ेगा।
विहिप ने हरियाणा पुलिस द्वारा की गई मोनू मानेसर की गिरफ्तारी के लिए राजस्थान सरकार को जिम्मेदार बताते हुए यह भी कहा है कि वह हर तरह से मोनू मानेसर की सहायता करेगी और अगर आवश्यकता पड़ी तो विहिप इस मामले में आंदोलन भी करेगा।
विहिप ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल (पहले ट्विटर ) से अपने केंद्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार के बयान को शेयर करते हुए कहा, "निर्दोष गौभक्त मोनू मानेसर को राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि कुछ समय पहले ही राजस्थान पुलिस ने निर्दोष माना था, चुनावों में मुस्लिम वोट बैंक लिए गौभक्त मोनू की गिरफ्तारी हुई है, जो उन्हें बहुत भारी पड़ेगा। विहिप गौभक्त मोनू मानेसर को हर प्रकार से सहायता करेगी और आवश्कता पड़ी तो आंदोलन भी करेंगे।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story