Top News

CG में विष्णु: 13 दिसंबर को विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ, बीजेपी के दिग्गज नेता होंगे शामिल

jantaserishta.com
11 Dec 2023 10:01 AM IST
CG में विष्णु: 13 दिसंबर को विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ, बीजेपी के दिग्गज नेता होंगे शामिल
x

रायपुर: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव नतीजों के 10 दिन बाद सरकार का गठन होने जा रहा है। 13 दिसंबर को विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। विष्णुदेव के साथ बुधवार को 2 बजे दो उपमुख्यमंत्री भी शपथ लेंगे। अरुण साव और विजय शर्मा को उपमुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अभी यह साफ नहीं है कि 13 को मंत्रियों का भी शपथ होगा या बाद में मंत्रिमंडल विस्तार होगा।

छत्तीसगढ़ में भाजपा के वरिष्ठ आदिवासी नेता विष्णुदेव राज्य के पहले आदिवासी सीएम होंगे। ओबीसी वर्ग से आने वाले अरुण साव और सामान्य वर्ग से आने वाले विजय शर्मा उपमुख्यमंत्री होंगे। रविवार को पार्टी के नव निर्वाचित विधायक दल ने साय को अपना नेता चुना। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने साय के नाम का प्रस्ताव किया।

राज्यपाल ने सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया छत्तीसगढ़ के नामित मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में भाजपा विधायकों का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार शाम को राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से मिलने राजभवन पहुंचा और सरकार बनाने का दावा पेश किया। राज्यपाल ने साय को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शपथग्रहण में शामिल होंगे।

साय राज्य के चौथे मुख्यमंत्री साय राज्य के चौथे मुख्यमंत्री चुने गए हैं। 2000 में छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के बाद अजीत जोगी पहले मुख्यमंत्री बने। जोगी आदिवासी सीट सांसद और विधायक रहे लेकिन, अदालत ने 2019 में जोगी के आदिवासी समुदाय से होने के प्रमाण पत्र को अमान्य करार दिया।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story