भारत

घने कोहरे के कारण दो फ्लाइटों को डायवर्ट किया गया

jantaserishta.com
14 Jan 2023 5:14 PM IST
घने कोहरे के कारण दो फ्लाइटों को डायवर्ट किया गया
x
DEMO PIC 
विशाखापट्टनम (आईएएनएस)| विशाखापट्टनम हवाई अड्डे के आसपास घने कोहरे ने शनिवार सुबह फ्लाइट संचालन को प्रभावित किया। बंदरगाह शहर में हवाई अड्डे पर घने कोहरे के कारण ²श्यता खराब थी, इसलिए बेंगलुरु और दिल्ली से आने वाली फ्लाइटों को हैदराबाद की ओर डायवर्ट कर दिया गया। विशाखापट्टनम से अन्य गंतव्यों के लिए उड़ान भरने वाली कुछ फ्लाइटें भी विलंबित (देर) रहीं। बेंगलुरु से अकासा एयर की फ्लाइट और दिल्ली से एयर एशिया की फ्लाइट को शमशाबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया। सुबह 10 बजे के बाद जैसे ही स्थिति में सुधार हुआ, फ्लाइटों को वापस बुला लिया गया। इसके बाद, सभी फ्लाइटों ने निर्धारित समय के अनुसार उड़ान भरीं और उतरीं।
बंदरगाह शहर और विशाखापट्टनम जिले के अन्य हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा। ²श्यता कम होने के कारण सड़क पर चलने वालों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story