भारत

विरुधुनगर विस्फोट: मुख्यमंत्री ने की मृतकों के परिवारों को 3-3 लाख देने की घोषणा

jantaserishta.com
26 July 2023 1:43 PM IST
विरुधुनगर विस्फोट: मुख्यमंत्री ने की मृतकों के परिवारों को 3-3 लाख देने की घोषणा
x
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने विरुधुनगर जिले के शिवकाशी शहर में पटाखा विस्फोट में मरने वाली दो महिलाओं के परिवारों को 3-3 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। मंगलवार को विरुधुनगर जिले के शिवकाशी शहर में यह विस्फोट हुआ था।
स्टालिन ने बुधवार को एक बयान में कहा, ''मुझे यह सुनकर गहरा दुख हुआ कि इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई।'' दो महिला कर्मचारी, मुरुगेश्वरी और बानू शिवकाशी में पटाखा इकाई में काम करती थी। पुलिस ने कहा कि दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है और जांच के बाद आगे की जानकारी दी जाएगी। गौरतलब है कि शिवकाशी दक्षिण भारत की आतिशबाजी राजधानी है, जिसका सालाना कारोबार 6000 करोड़ रुपये है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story