भारत

भयावह तूफान का मंजर Virat Kohli ने मोबाइल में किया कैद, पत्नी अनुष्का देखती रही वीडियो कॉल पर

Nil dhankar
3 July 2024 6:54 AM IST
भयावह तूफान का मंजर Virat Kohli ने मोबाइल में किया कैद, पत्नी अनुष्का देखती रही वीडियो कॉल पर
x

भारत के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली Virat Kohli का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इस समय काफी वायरल है, जिसमें वह बारबाडोस Barbados के भयंकर तूफान में वीडियो कॉल करते हुए नजर आ रहे हैं। असल में वह अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा Anushka Sharma को बारबाडोस के भयंकर बेरिल तूफान को दिखा रहे हैं, क्योंकि वह भारतीय टीम के साथ वहीं फंसे हुए हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने के बाद भारतीय अभी भी वेस्टइंडीज में ही फंसी हुई है।

Indian Team भारतीय टीम ने 29 जून को बारबाडोस में टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल जीता था। रविवार को मैच के लिए रिजर्व डे था तो टीम इंडिया का प्लान वहां से निकलने का 30 जुलाई की रात या फिर एक जुलाई का था, लेकिन अगले ही दिन बेरिल तूफान ने वहां दस्तक दी तो फिर कोई भी वहां से निकल नहीं सका। पूरी भारतीय टीम, सपोर्ट स्टाफ, बीसीसीआई के अधिकारी और भारतीय मीडिया बारबाडोस में ही फंसे हुए हैं।

बारबाडोस में 30 जुलाई को ही एयरपोर्ट और तमाम आवा-गमन की चीजों को बंद कर दिया गया था। विराट कोहली के वीडियो में आप देख सकते हैं कि तूफान कितना भयंकर है। थोड़ी बहुत देर तूफान थम जाता है, लेकिन वापस फिर अपना विकराल रूप धारण कर लेता है। समंदर में भी भयंकर लहरें देखने को मिल रही हैं। यही कारण है कि भारतीय टीम को ज्यादातर समय इंडोर ही रहना पड़ रहा है।


Next Story