भारत

विराट कोहली तीसरे वनडे में भी लूट सकते हैं महफिल, विशाखापत्तनम में सर्वाधिक रन और शतक का रिकॉर्ड

jantaserishta.com
5 Dec 2025 9:55 AM IST
विराट कोहली तीसरे वनडे में भी लूट सकते हैं महफिल, विशाखापत्तनम में सर्वाधिक रन और शतक का रिकॉर्ड
x
विशाखापत्तनम: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी तीन वनडे मैचों की सीरीज में बेहतरीन फॉर्म में दिखे हैं। कोहली ने सीरीज के पहले दोनों वनडे मैचों में शतक लगाए हैं। सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच विशाखापत्तनम में शनिवार को खेला जाएगा। इस मैच में भी विराट कोहली बड़ा स्कोर बनाते हुए महफिल लूट सकते हैं। विराट का इस मैदान पर बेहतरीन रिकॉर्ड है।
विराट ने रांची में खेले गए पहले वनडे में 120 गेंद पर 135 रन की बेहतरीन पारी खेली थी। विराट का वनडे में यह 52वां शतक था। इस शतक के साथ ही विराट ने किसी भी फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। विराट के इस शतक का रोमांचक कम भी नहीं हुआ था कि रायपुर में खेले गए दूसरे वनडे में विराट ने फिर शतक लगा दिया। दूसरे वनडे में विराट ने 93 गेंद पर 102 रन की पारी खेली। पिछले दोनों मैच और पूर्व के रिकॉर्ड को देखते हुए कहा जा सकता है कि विराट विशाखापत्तनम में शनिवार को खेले जाने वाले तीसरे मैच में भी बड़ी पारी खेल सकते हैं।
विराट कोहली विशाखापत्तनम में सबसे ज्यादा रन और शतक बनाने वाले बल्लेबाज हैं। विराट ने 2011 से 2023 के बीच यहां खेले 7 वनडे मैचों में 3 शतक और 2 अर्धशतक लगाते हुए 587 रन बनाए हैं। 2011 से 2023 के बीच यहां खेले 7 वनडे मैचों में 3 शतक और 2 अर्धशतक लगाते हुए 587 रन बनाए हैं। उनका औसत 97.83 का है। ये आंकड़े इस बात का सबूत हैं कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे में कोहली एक बार फिर विपक्षी टीम पर भारी पड़ सकते हैं और फैंस को अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी से फिर से रोमांचित कर सकते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story