भारत
विराट कोहली और गौतम गंभीर का आमना-सामना, पुलिस के ट्वीट की लोग कर रहे तारीफ
jantaserishta.com
30 March 2024 12:41 PM IST

x
'झगड़ा हुआ? डाइल 112 और झगड़े को शांत करो...कोई झगड़ा विराट और गंभीर नहीं...
नई दिल्ली: IPL 2024 में फैंस आरसीबी वर्सेस केकेआर मुकाबले का बड़ा बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, क्योंकि इस मुकाबले में विराट कोहली और गौतम गंभीर का आमना-सामना जो होने वाला था। दरअसल, जब-जब कोहली और गंभीर आमने सामने रहते हैं तो माहौल गर्माया रहता है। आईपीएल के पिछले सीजन जब गौतम गंभीर लखनऊ सुपर जाएंट्स के मेंटोर थे तो उनका विराट कोहली के साथ मैदान पर झगड़ा हुआ था, वहीं जब आईपीएल 2013 में गंभीर केकेआर के कप्तान थे तब भी उनकी कोहली के साथ भिड़ंत हुई थी। गौतम गंभीर इस साल आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटोर हैं। ऐसे में फैंस यह देखने के लिए एक्साइटेड थे कि इस साल क्या होता है।
हालांकि विराट कोहली और गौतम गंभीर दोनों ने मैच्योरिटी दिखाते हुए अपने इस झगड़े को आगे नहीं बढ़ने दिया। आरसीबी की पारी के दौरान जब 'टाइम आउट' हुआ तो दोनों खिलाड़ी एक दूसरे से हाथ मिलाते और गले लगते हुए दिखाई दिए।
दिल्ली पुलिस ने इसका फायदा उठाया और सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया, जो इस समय खूब वायरल हो रहा है। दिल्ली पुलिस ने एक्स पर कोहली और गंभीर की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'किसी भी प्रॉब्लम में मदद के लिए 112 है तैयार'
वहीं बात फोटो की करें तो उसमें लिखा है, 'झगड़ा हुआ? डाइल 112 और झगड़े को शांत करो...कोई झगड़ा विराट और गंभीर नहीं।' दिल्ली पुलिस का ये पोस्ट इस समय खूब सुर्खियां बटोर रहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





