Viral Video: बक्सर रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़, 'न कराना पड़े कोरोना टेस्ट...

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | एक तरफ जहां देश में रोजाना कोरोना के रिकॉर्ड मामले दर्ज हो रहे हैं, वहीं, दूसरी ओर एक बार फिर से बड़े शहरों से गांव की ओर मजदूरों का पलायन जारी हो गया है. इसी बीच बिहार के बक्सर रेलवे स्टेशन से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जहां दर्जनों लोग जिनमें कुछ नौजवान स्टेशन से बाहर की ओर भागते हुए नजर आ रहे हैं. इस भगड़द की वजह है कोविड टेस्ट. इस वीडियो को ट्विटर पर NDTV संवाददाता मनीष कुमार ने ट्वीट कर लिखा है, "यह दृश्य कल रात बक्सर स्टेशन का हैं और ये यात्री पुणे -पटना से उतरे हैं और कोरोना जाँच ना कराना पड़े इसलिए भाग रहे हैं "
यह दृश्य कल रात बक्सर स्टेशन का हैं और ये यात्री पुणे -पटना से उतरे हैं और कोरोना जाँच ना कराना पड़े इसलिए भाग रहे हैं @ndtvindia @Anurag_Dwary @suparba pic.twitter.com/cWxDDoP26X
— manish (@manishndtv) April 16, 2021





