
x
नोएडा: सीमा हैदर की इंडिया में एंट्री से सचिन मीणा की पड़ोसन मिथिलेश भाटी भी अब सोशल मीडिया में छाई हुई हैं। सीमा और सचिन पर कमेंट करके मिथलेश ‘मीम क्वीन’ बन गई हैं। उनका 'लप्पू सा सचिन, झींगुर सा लड़का' वाला बयान इंस्टाग्राम से लेकर फेसबुक और ट्विटर पर खूब वायरल हो रहा है। हालांकि, मिथिलेश का यह कहना हरियाणा के एक युवक को पसंद नहीं आया और उन्होंने अपने चुटीले अंदाज में मिथिलेश को करारा जवाब देते हुए कहा कि 'उस लप्पू से सचिन ने पूरे पाकिस्तान को डिप्रेशन में डाल रखा है'।
इन दिनों सीमा हैदर और सचिन की पबजी वाली लव स्टोरी को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के मीम और वीडियो वायरल हो रहे हैं। इस बीच, बीते दिनों सचिन की पड़ोसन मिथिलेश भाटी ने सीमा और सचिन पर कमेंट करते हुए कहा था, ''क्या है सचिन में, लप्पू सा सचिन है। मुंह से बोलना आवे ना, बोलता वो है ना, झींगुर सा लड़का, उससे प्यार''। उनका यह कमेंट वाला वीडियो सोशल मीडिया पर रातों रात वायरल हो गया। अब तक हजारों की संख्या में इस कमेंट वाले मीम और रील जमकर वायरल हो रहे हैं।
मिथिलेश का जब यह मीम हरियाणा के सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर आदी अंतिल तक पहुंचा तो उन्हें मिथिलेश की यह बात पसंद नहीं आई और उन्होंने अपने चुटीले अंदाज में सचिन की तारीफ करते हुए मिथिलेश की क्लास लगा दी। उनके इस वीडियो को अब तक ढाई लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। जब से सीमा भारत आई है तब से भारत के साथ-साथ पाकिस्तान में भी उसकी चर्चा जोरों पर है।
आदी अंतिल ने कहा, ''आजकल एक वीडियो वायरल हो रही है। एक लेडी बोल रही रही है 'लप्पू सा सचिन, बोलना उसने आवै ना। पाकिस्तान से सीमा हैदर कैसे आई'। देखो अगर वो जासूस-वासूस ना निकली, सिंपल निकली और अच्छे तरीके से आई तो फिर... तुम खुद पहले ही उसकी बेइज्जती कर रहे हो। तुमको पता है उस लप्पू से सचिन ने पूरे पाकिस्तान को डिप्रेशन में डाल रखा है... सब यह सोच रहे हैं क्या हम इससे भी गए गुजरे हैं। वो यह सोच रहे हैं.. तुम खुद उसकी बेइज्जती कर रहे हो। बोलते हैं लप्पू सा सचिन है... बोलना इसने आवै ना। बोलना तेरे को नहीं आ रहा। ध्यान से देख, उसको खुद बोलना नहीं आ रहा, मगर उसकी आंखें बोलती हैं, आंखों से उसने अजय देवगन को फेल कर दिया। हिम्मत देख उसकी हिम्मत, अड़ के खड़ा है सनी देओल की तरह... और जो उसने गेम खेला है, क्या गेम खेला है अक्षय कुमार फेल कर दिया... और बोलते हैं लप्पू सा सचिन है। लप्पू सा तो उसको तब बनाएंगे जब वो जासूस निकली।''
Tagsसीमा हैदरपाकिस्तानसचिनमिथिलेश भाटीवायरल भाभीSeema HaiderPakistanSachinMithilesh BhatiViral Bhabhi
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





