भारत

VIRAL NEWS: ऋतिक के गाने पर महिला का डांस, वीडियो देखकर लोग दांतों तले उंगलियां दबाने मजबूर

jantaserishta.com
27 Dec 2021 3:29 PM IST
VIRAL NEWS: ऋतिक के गाने पर महिला का डांस, वीडियो देखकर लोग दांतों तले उंगलियां दबाने मजबूर
x

नई दिल्ली: बॉलीवुड स्टार (Bollywood Star) ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के डांस की दुनिया दीवानी है. इस बीच ऋतिक के 'बैंग-बैंग' सॉन्ग (Bang Bang Song) पर एक महिला ने ऐसा डांस किया कि लोग दांतों तले उंगलियां दबाने के लिए मजबूर हो गए.

उस महिला के देसी डांस मूव्स (Desi Dance Moves) का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसे देखकर हर कोई दंग रह जा रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में महिला ने अपने देसी मूव्स के साथ डांस फ्लोर पर जलवे बिखेरे.
वीडियो किसी शादी समारोह का बताया जा रहा है. जहां साड़ी पहने एक महिला ने 'बैंग-बैंग' सॉन्ग जबरदस्त डांस किया. उसके डांस मूव्स देखकर फ्लोर पर मौजूद लोग उसे चीयर करते हैं और ताली बजाकर हौसलाअफजाई करते हैं. वीडियो में महिला पूरे जोश के साथ डांस करती हुई दिख रही हैं.
इस वीडियो को 'निसर्ग मीडिया प्रोडक्शंस' द्वारा इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया है. 13 दिसंबर को पोस्ट किये जाने के बाद से वीडियो को 1.1 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है. नेटिज़न्स ने महिला के डांस की जमकर तारीफ की.
यूजर्स वीडियो पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- 'बस इतना कॉन्फिडेंस चाहिए जिंदगी में.' एक अन्य यूजर ने कमेंट किया- 'उसकी एनर्जी से प्यार हो गया." एक ने लिखा- 'थोड़ा आराम से..!'
बता दें कि Bang-Bang 2014 में आई ऋतिक रोशन और कैटरीना कैफ अभिनीत फिल्म का टाइटल ट्रैक है. गाने को बेनी दयाल और नीति ने गाया था और संगीत विशाल और शेखर ने दिया था. गाने की लिरिक्स विशाल डडलानी की थी.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story