भारत
Viral Girl Monalisa: छाई महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा, नीली आंखों वाली सुंदरी की खुली किस्मत
jantaserishta.com
23 Jan 2025 9:17 AM IST

x
Viral Girl Monalisa: महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसिद्ध होती जा रही है. उसके असल इंस्टाग्राम अकाउंट पर फॉलो करने वालों की बाढ़ सी आ गई.
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लगे दुनिया के सबसे बड़े मेले यानी महाकुंभ में इंदौर से माला बेचने पहुंची एक लड़की जमकर वायरल हो रही है, जिसकी आंखें बेहद खूबसूरत बताई जा रही है. महाकुंभ से एक के बाद एक इस वायरल गर्ल के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. वायरल गर्ल का नाम मोनालिसा है, जो मध्य प्रदेश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर से अपनी फैमिली संग रुद्राक्ष की माला बेचने महाकुंभ में आई है. अब हर किसी का ध्यान इस वायरल गर्ल पर जा रहा है. वहीं, मोनालिसा अब मेला छोड़कर अपने घर चली गई है, जहां एक प्रोफेशनल ब्यूटी पार्लर ने उसका खूबसूरत मेकओवर किया है. अब इस 'वायरल गर्ल' के मेकओवर वीडियो सोशल मीडिया पर हंगामा मचा रहे हैं.
शिप्रा मेकओवर ब्यूटी सैलून ने वायरल गर्ल का मेकओवर किया है. ब्यूटी सैलून के इंस्टाग्राम अकाउंट पर मोनालिसा के मेकओवर के एक नहीं बल्कि कई वीडियो हैं, जिसमें प्रोफेशनल आर्टिस्ट उसका मेकअप करती दिख रही हैं. मोनालिसा के सभी वीडियो पर लाखों में व्यूज और लाइक्स आ रहे हैं. मोनालिसा के मेकओवर पर अब लोग मिक्स रिएक्शन दे रहे हैं. कुछ लोग उनके मेकओवर की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ उन्हें कमेंट बॉक्स में ट्रोल कर रहे हैं.
मोनालिसा के मेकओवर पर एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा है, 'हो गया एक्सपेरिमेंट शुरू'. दूसरे यूजर ने लिखा है, 'अब यह भी आगे जाकर अपना रंग दिखाएगी'. तीसरे यूजर ने लिखा है, 'अब इसका हाल भी रानू मंडल जैसा होगा'. चौथा लिखता है, 'मेकअप के चक्कर में अपनी असल खूबसूरती मत खो देना'. कुछ ऐसे भी हैं, जो वायरल गर्ल के मेकओवर की तारीफ कर रहे हैं. इसमें एक यूजर ने लिखा है, 'अब इसे हीरोइन बनने से कोई नहीं रोक सकता है'. एक और लिखता है, 'अब तो यह और भी ज्यादा सुंदर लग रही है'.
Tagsवायरल गर्ल मोनालिसामोनालिसावायरल गर्लमहाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसाViral Girl MonalisaMonalisaViral GirlMaha Kumbh Viral Girl Monalisa
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





