भारत

Bihar: बिहार में महागठबंधन में शामिल हुई वीआईपी, तीन सीट पर उतारेगी प्रत्याशी

jantaserishta.com
5 April 2024 5:16 PM IST
Bihar: बिहार में महागठबंधन में शामिल हुई वीआईपी, तीन सीट पर उतारेगी प्रत्याशी
x
पटना: बिहार में विपक्षी दलों के महागठबंधन में विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) शामिल हो गई है। वीआईपी महागठबंधन में शामिल राजद कोटे में आई तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी। राजद प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि वीआईपी भी अब महागठबंधन में शामिल है।
उन्होंने कहा कि महागठबंधन में पहले ही सीट का बंटवारा हो चुका था। इसके बावजूद राजद वीआईपी को सम्मान देने का काम करेगी। महागठबंधन में राजद को मिले 26 सीटों में से तीन सीट गोपालगंज, झंझारपुर और मोतिहारी से वीआईपी अपना उम्मीदवार उतारेगी। उन्होंने यह भी कहा कि सभी सीटों पर महागठबंधन के प्रत्याशी को विजयी बनाने के लिए सभी घटक दल के नेता काम करेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story