भारत

पटाखा गोदाम में जोरदार विस्फोट, इलाके में मची अफरा-तफरी

Shantanu Roy
25 May 2023 12:10 AM IST
पटाखा गोदाम में जोरदार विस्फोट, इलाके में मची अफरा-तफरी
x
बक्सर। बक्सर जिला के ब्रह्मपुर गांव का एक घर में अचानक विस्फोट होने लगा। जिससे आसपास के लोग दहशत में हो गए। जिसमें पटाखा बनाने वाला मो० मुस्लिम अंसारी का लड़का शहजाद अंसारी घायल हो गया है। जिसका परिजनों ने इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। विस्फोट की सूचना पर डुमरावं DSP और बक्सर SP मनीष कुमार भी पहुंच गए है। पटाखा बनाने वाले से पूछताछ चल रही है। पुलिस अधिकारियों ने किसी की घायल होने की जानकारी से इनकार किया गया है। बताया गया है कि मो.मुस्लिम अंसारी 55 वर्ष ने घर पर ही अवैध तरीके से पटाखा बनाने का काम करता था। जिसके यहां 50 kg के आसपास विस्फोटक मैटीरियल भी बरामद किया गया है। घटना की मिली जानकारी के अनुसार मो मुस्लिम अंसारी ब्रम्हपुर के रिहायशी इलाके में कई पुश्त से पटाखा बनाने का काम चलता है। जिसके लिए घर मे ही एक गोदाम बनाया गया था। जिसमें बुधवार की दोपहर अचानक विस्फोट होने लगा। जिसके आवाज से आसपास के लोगो में दहशत कायम हो गया। ग्रामीण सूत्रों की माने तो इस दौरान घर पर मौजूद शहजाद अंसारी घायल हो गया है। जिसका इलाज आरा के किसी निजी अस्पताल में चल रहा है। घर कें सदस्यो को जब पुलिस की आने की सूचना मिली तो आसपास के घरों पर विस्फोटक का समान फेंकने लगे। घटना की जानकारी होने पर ब्रम्हपुर थाना घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए मो० मुस्लिम अंसारी को गिरफ्तार करके पूछताछ कर रही है।घटना की जानकारी होने पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डुमराव अफाक अख्तर अंसारी और बक्सर एसपी मनीष कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया इस घटना के संबंध में आवश्यक जांच पड़ताल किया जा रहा है। ब्रम्हपुर थाना प्रभारी ने बताया किसी की घायल होने की पुष्टि नही किया गया है। अवैध रूप से पटाखा बना रहा था। जिसमें मो.मुस्लिम अंसारी को गिरफ्तार किया गया आगे की कार्रवाई किया जा रहा है।
Next Story