भारत

दो पक्ष भिड़े: पथराव के बाद हिंसक झड़प, कई पुलिसकर्मी भी घायल

jantaserishta.com
22 Aug 2023 9:48 AM IST
दो पक्ष भिड़े: पथराव के बाद हिंसक झड़प, कई पुलिसकर्मी भी घायल
x
स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है.
पटना: बिहार में नागपंचमी पर सोमवार को महावीरी जुलूस निकाले गए. कुछ जगहों पर महावीरी जुलूस के दौरान हिंसक झड़पों की भी खबरें सामने आई है. बिहार के बगहा और मोतिहारी में तीन जगहों पर दो पक्षों में टकराव हुआ. बगहा में जुलूस पर पथराव के बाद दोनों पक्ष भिड़ गए. इसके बाद खूब तोड़फोड़ और आगजनी हुई.
बताया जा रहा है कि बगहा के रतनमाला में सोमवार को महावीरी अखाड़े ने जुलूस निकाला था. इस दौरान उपद्रवी तत्वों ने जुलूस पर पथराव कर दिया. इसके बाद दो पक्षों में हिंसा शुरू हो गई. बाइकों को आग लगा दी गई. तोड़फोड़ की गई. इस घटना में पुलिस जवान सेमत 12 लोग जख्मी हो गए. पूरे इलाके में भारी पुलिसबल तैनात किया गया है. स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है.
उधर, महावीरी यात्रा के दौरान मोतिहारी में तीन जगहों पर झड़प हुई. मोतिहारी के मेहसी, कल्याणपुर और थरपा में यात्रा पर पथराव के बाद दो पक्षों में झड़प हो गई. तीनों जगहों पर भारी पुलिसबल तैनात किया गया है. हालांकि, स्थिति अब काबू में बताई जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story