भारत
महिला के साथ हैवानियत, 30 से ज्यादा दिनों तक किया गया गैंगरेप
jantaserishta.com
24 Sept 2022 2:21 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
तीन लाख रुपये की फिरौती दिए जाने के बाद उसे छोड़ा गया।
जयपुर: हरियाणा के नूंह में खेत से चारा लेने गयी एक महिला का कथित रूप से अपहरण करके उसे 36 दिनों तक राजस्थान के एक गांव में रखा गया और उसके साथ बार-बार सामूहिक बलात्कार किया गया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि महिला के परिवार द्वारा आरोपी को तीन लाख रुपये की फिरौती दिए जाने के बाद उसे छोड़ा गया। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने महिला का कथित रूप से आपत्तिजनक वीडियो भी बनाया है। यहां पुनहाना थाने में 45 वर्षीय पीड़ित महिला द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, 27 जुलाई को वह खेत से चारा लेने गयी थी, उसी दौरान कार सवार तीन लोगों ने बंदूक के बल पर उसका अपहरण कर लिया।
तहरीर के अनुसार, आरोपी उसे राजस्थान के एक गांव में ले गए और एक मकान के कमरे में बंद कर दिया। तहरीर के मुताबिक, आरोपियों ने महिला को नशीला पदार्थ देने के बाद उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाया और उसके साथ बार-बार सामूहिक बलात्कार किया। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि महिला के परिवार द्वारा आरोपी को उसका वीडियो इंटरनेट पर नहीं डालने के एवज में तीन लाख रुपये दिए जाने के बाद उन्होंने एक सितंबर को पीड़िता को छोड़ा। नूंह के पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने कहा, 'शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है और हम तथ्यों की जांच कर रहे हैं। कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।'
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





