भारत

अवैध संबंध के शक में पत्नी के साथ हैवानियत, कैंची से किया हमला फिर कुकर से कुचला सिर

jantaserishta.com
3 Feb 2022 1:50 PM IST
अवैध संबंध के शक में पत्नी के साथ हैवानियत, कैंची से किया हमला फिर कुकर से कुचला सिर
x
दिल को झकझोरकर रख देने वाली घटना सामने आई है।

नई दिल्ली: दिल्ली के गोविंदपुरी थाना से एक दिल को झकझोरकर रख देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पति ने अवैध संबंधों के शक में अपनी पत्नी को बेरहमी से मार डाला। इसके बाद सिलेंडर से उसका सिर कुचल दिया। आरोपी पति का नाम आसिफ जबकि उसकी पत्नी का नाम शाहीन खान है। बीवी को मौत के घाट उतारने के बाद आरोपी खुद पुलिस थाने गया और हत्या की बात कबूली।

जानकारी के अनुसार, तुगलकाबाद एक्सटेंशन में रहने वाले 26 साल के आसिफ खान ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। उसके बयान को डीडी नंबर 14ए के तहत पीएस गोविंदपुरी में दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और वहां 20 साल की एक महिला की लाश बेड पर मिली। हत्या का कारण महिला के सलमान नामक युवक के साथ विवाहेतर संबंध बताए जा रहे हैं। आरोपी द्वारा महिला के सिर पर वार करने के लिए इस्तेमाल किए गए कुकर और सिलेंडर को जब्त कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story