भारत

लड़की के साथ हैवानियत, गैंगरेप के बाद मारपीट

jantaserishta.com
8 Sept 2022 4:52 PM IST
लड़की के साथ हैवानियत, गैंगरेप के बाद मारपीट
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

सूचना मिलते ही एसपी रेलवे, एसपी सिटी थाने पहुंच गए।
गोरखपुर: गोरखपुर रेलवे स्टेशन के आउटर पर सो रही युवती को अगवा कर गैंगरेप का मामला सामने आया है। युवती को तीन लड़कों ने पहले अगवा किया फिर झाड़ी में ले जाकर रेप किया। शोर मचाने पर पीटकर घायल भी कर दिया। लड़को की चंगुल से छूटने के बाद लहूलुहान स्थिति में युवती जीआरपी थाने पहुंची। सूचना मिलते ही एसपी रेलवे, एसपी सिटी थाने पहुंच गए। महराजगंज जिले की रहने वाली पीड़िता को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार महाराजगंज जिले की रहने वाली 25 वर्षीय युवती का पति से विवाद होने पर वह एक सप्ताह पहले घर छोड़कर गोरखपुर आ गई। रहने का कोई ठिकाना न होने पर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के आउटर और धर्मशाला बाज़ार पुल के बीच गुजारा कर रही थी।
बुधवार की रात में 11 बजे युवती के पास तीन लड़के पहुंचे और अकेला पाकर छेड़छाड़ शुरु कर दिया। विरोध करने पर अग़वा कर धर्मशाला बाज़ार सब्जी मंडी के रेलवे लाइन किनारे झाड़ी में ले जाकर बारी- बारी से रेप किया। शोर मचाने पर पीटने के साथ ही यातना दी।
आरोपितों के चंगुल से छूटने के बाद पीड़िता किसी तरह जीआरपी थाना पहुंची। घटना की जानकारी होने पर एसपी रेलवे डॉ. अवधेश सिंह थाने पहुंचे। पीड़िता से घटना की जानकारी लेने के बाद टीम को घटनास्थल पर भेजा। युवती के साथ दरिंदगी की खबर मिलने पर एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई भी थाने पहुंचे। महिला थाना प्रभारी को बुलाकर एम्बुलेंस से युवती को मेडिकल कालेज भेजा गया।
सीसी कैमरा फुटेज और सर्विलांस की मदद से जीआरपी और जिले की पुलिस आरोपितों के बारे में छानबीन कर रही है। पीड़िता के बताए गए हुलिया के आधार पर आसपास के लोगों से भी पूछा जा रहा है।
जीआरपी एसपी अवधेश सिंह ने बताया कि बयान दर्ज करने के बाद युवती को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। आरोपितों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज करेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story