
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC
जब उसे होश आया तो वो नग्न अवस्था में इधर-उधर दौड़ने लगी जिसे देखकर लोग हैरान रह गए.
सुलतानपुर: उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में 13 साल की नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. पीड़िता ने बताया कि जब वो कोचिंग से पढ़कर घर जा रही थी उस वक्त तीन युवकों ने पकड़ा और इस घटना को अंजाम दिया. पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजदों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. छात्रा के साथ यह घटना मंगलवार शाम के समय हुई.
जानकारी के मुताबिक तीनों आरोपी छात्रा को बेहोशी की हालत छोड़कर भाग गए. जब उसे होश आया तो वो नग्न अवस्था में इधर-उधर दौड़ने लगी जिसे देखकर लोग हैरान रह गए. तुरंत ही उसकी मदद की गई और पीड़िता को उसके परिजनों के पास पहुंचाया गया. जहां उसने आपबीती परिजनों को बताई. पीड़िता बेहद सदमे में है और पुलिस द्वारा उसकी काउंसलिंग कराई जा रही है. पीड़िता के परिजनों का कहना है कि आरोपियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए.
इस मामले पर थाना प्रभारी आरपी रावत ने बताया कि 376D 3/4 पॉस्को अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर किया गया है. दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस अधीक्षक स्वयं घटनास्थल पर गए थे. पीड़िता का मेडिकल कराया लिया गया है. इस घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त है जिसको देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





