भारत

मूकबधिर महिला के साथ हैवानियत, पढ़ें शर्मसार करने वाली घटना

jantaserishta.com
6 Nov 2022 3:10 PM IST
मूकबधिर महिला के साथ हैवानियत, पढ़ें शर्मसार करने वाली घटना
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC 

मोबाइल फोन भी लेकर मौके से भाग गया
सुल्तानपुर: उत्तर-प्रदेश के सुल्तानपुर में एक कामांध युवक ने मूक-बधिर महिला से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. शर्मसार करने वाली यह घटना जिले के लंभुआ कोतवाली इलाके की है. आरोप है कि एक युवक ने तमंचे के बल पर मूकबधिर महिला का न सिर्फ दुष्कर्म किया, बल्कि पीड़िता का मोबाइल फोन भी लेकर मौके से भाग गया. फिलहाल पीड़िता के परिवारवालों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.
पुलिस के मुताबिक, मूकबधिर महिला का पति दिव्यांग है और परिवार के भरण-पोषण के लिए दूसरे जिले में रहता है जबकि महिला का बेटा पड़ोस के जिले में काम करता है. बीती शुक्रवार की रात महिला घर के बाहर टिन शेड के नीचे सो रही थी, तभी वहां गांव का ही रहने वाला युवक पृथ्वीपाल पहुंचा और तमंचे के बल पर उसके साथ रेप किया.
मूकबधिर पीड़ित महिला कहीं किसी को घटना की जानकारी नहीं दे दे, इस डर से युवक ने उसका मोबाइल भी उठा लिया और वहां से भाग निकला. जैसे-तैसे इस मामले की पुलिस को जानकारी हुई तो खाकी सक्रिय हुई.
पीड़िता के बेटे को इसकी जानकारी मिली तो वह भी घर आ पहुंचा. उसने कोतवाली पहुंच कर मामले की तहरीर दी. लंभुआ कोतवाली के प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी पृथ्वीपाल के खिलाफ तहरीर के आधार पर 376 सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसकी गिरफ्तारी के लिये दबिश दी जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story