भारत

हिंसा की खबर: दो समुदाय भिड़े, पथराव और बम फेंकने की हुई घटना

Nil dhankar
10 Oct 2022 6:42 AM IST
हिंसा की खबर: दो समुदाय भिड़े, पथराव और बम फेंकने की हुई घटना
x

बंगाल। पश्चिम बंगाल में एक बार फिर हिंसा की खबर है. कोलकाता के मोमिनपुर इलाके में बीती रात हिंसा हो गई. घटना के बाद दो समुदायों के बीच तनाव पैदा हो गया. बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने घटना को लेकर राज्यपाल को पत्र लिखा है और तत्काल कार्रवाई की मांग की. इसके साथ ही उन्होंने गृह मंत्रालय से केंद्रीय बल तैनात करने का आग्रह किया है.

जानकारी के मुताबिक, एकबालपुर, मोमिनपुर जैसे इलाकों में बड़े स्तर पर हंगामा हुआ है. कई वाहनों में तोड़फोड़ की गई है. पथराव और बम फेंकने की भी घटनाएं हुई हैं. बीती देर रात बड़ी संख्या में लोगों ने एकबलपुर थाने का घेराव किया. वहां भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. मौके पर आरएएफ भी पहुंच गई है. भाजपा ने शहर के तनाव प्रभावित क्षेत्र में मोमिनपुर हिंसा के मद्देनजर केंद्रीय बल की तत्काल तैनाती की मांग की है.


Next Story