भारत

नेपाल सरकार की गलती से हो रही हिंसा : दल बहादुर साउंड

jantaserishta.com
11 Sept 2025 2:03 PM IST
नेपाल सरकार की गलती से हो रही हिंसा : दल बहादुर साउंड
x
गयाजी: बिहार के गयाजी में चल रहे विश्व प्रसिद्ध पितृ पक्ष महासंगम में इस समय देश और दुनिया से लोग अपने पूर्वजों को मोक्ष और शांति दिलाने के लिए पिंडदान करने आए हैं। इसी बीच, नेपाल में सरकार और जनता के बीच हिंसक झड़प के बाद नेपाल से आए लोगों की चिंता बढ़ गई है।
नेपाल के सुदूर पश्चिमी जिले कलाली धनगढ़ी के रहने वाले एक पिंडदानी दल बहादुर साउंड ने अपनी चिंता व्यक्त की। उन्होंने आईएनएस से बात करते हुए कहा, "वह अपने पितरों को मोक्ष दिलाने के लिए गयाजी आए हैं, लेकिन नेपाल के वर्तमान हालात से बहुत डरे हुए हैं। उन्हें अपने परिवार और वहां के लोगों की चिंता सता रही है। जिस तरह से वहां के हालात बिगड़ रहे हैं, लोगों की चिंता बढ़ती जा रही है। हम लोगों को यहां आए पांच दिन हो गए हैं। हम लोगों का देश बर्बाद हो रहा है, लोग मर रहे हैं। सरकार की तरफ से नेट और सोशल मीडिया बंद करने की वजह से ज्यादा हिंसा हुई है।"
दल बहादुर ने बताया कि वहां से नेता भाग गए हैं। नेपाल में सरकार और जनता के बीच हिंसक झड़प, आगजनी, लाठीचार्ज और मारपीट की घटनाएं हुई हैं, जिसमें कई लोगों की जान गई है। भारत-नेपाल सीमा बंद होने से उन्हें वापस जाने की चिंता सता रही है। सरकार की गलती की वजह से ही आज देश की हालत इस तरह हुई है। उनके पास मोबाइल फोन नहीं है, जिसकी वजह से उनका अपने परिवार से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। उन्हें अपने और अपने परिवार वालों की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता है।
उन्होंने बताया कि वहां की संसद कई महीनों से नहीं चल रही थी और सरकार जनता के मुद्दों पर ध्यान नहीं दे रही थी। जनता का गुस्सा तब और बढ़ गया जब सरकार ने इंटरनेट, फेसबुक और टीवी चैनल बंद कर दिए।
उन्होंने यह भी बताया कि हिंसक झड़प की शुरुआत काठमांडू से हुई और फिर यह पूरे देश में फैल गई। उन्होंने भारत और नेपाल के बीच 'भाई-भाई' के संबंध का हवाला देते हुए नेपाल में शांति की कामना की और उम्मीद जताई कि वहां सरकार बदल जाए ताकि अमन और शांति लौट सके।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story