भारत

आप विधायकों के इशारे पर हुई सदन में हिंसा: हर्ष मल्होत्रा

jantaserishta.com
25 Feb 2023 3:19 PM IST
आप विधायकों के इशारे पर हुई सदन में हिंसा: हर्ष मल्होत्रा
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली प्रदेश भाजपा महामंत्री हर्ष मल्होत्रा ने शनिवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी की सदन में गुंडागर्दी और उनके वरिष्ठ नेताओं द्वारा अपने पार्षदों को उकसाने की हरकत को वीडियो के माध्यम से उजागर किया। हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि दिल्ली वालों ने गत 45 दिनों में दिल्ली नगर निगम की 5 बैठकों में बहुमत धारी दल के रूप में आम आदमी पार्टी का जो रूप देखा है। उससे वह सीधे सीधे लोकतंत्र के हत्यारे के रूप में दिख रही है। लोग भी समझ चुके हैं कि आम आदमी पार्टी सत्ता को चुनाव जीतने को संवैधानिक प्रावधानों को ताक पर रख मनमाने तरीके से विधायी सदन एवं प्रशासन चलाने का लाइसेंस मानती है। उन्होंने कहा कि महापौर डा शैली ओबरॉय सदन को वैसे ही मनमानी से चलाने की कोशिश की जैसे आप विधायक दिल्ली विधानसभा चलाते हैं।
आगे मल्होत्रा ने कहा कि 22 फरवरी की बैठक उपराज्यपाल के द्वारा नियुक्त पीठासीन अधिकारी के संचालन में शुरू हुई नियमानुसार बिना फोन कैमरे के प्रयोग के शांतिपूर्ण मतदान हुआ। लेकिन आम आदमी पार्टी का महापौर बनते ही उन्होंने संवैधानिक नियमों का उल्लंघन कर 22 फरवरी को स्थाई समिति सदस्यों के चुनाव मे फोन के उपयोग की अनुमति दे दी जिस पर भाजपा ने आपत्ति की और लम्बे विवाद के बाद सदन 23 फरवरी की सुबह स्थागित हुआ। भाजपा ने पुन: चुनाव की मांग की पर महापौर ने एक ना सुनी।
अंत में हर्ष मल्होत्रा ने आरोप लगाया कि सदन में जो हिंसा का तांडव हुआ वह सिर्फ आप विधायकों के इशारे पर सदन में आम आदमी पार्टी पार्षदों को उकसाने का परिणाम है, जिसने सभी को शर्मसार किया और फिर दूसरी तरफ सौरभ भारद्वाज ने भाजपा पार्षदों की क्रास वोटिंग की बात फैलाई, जो सफेद झूठ है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story