भारत

संपत्ति विवाद में हैवानियत: सौतेले बेटे ने पिता को रेलवे ट्रैक से बांधा, ऊपर से गुजरती रही ट्रेन

Admin2
14 July 2021 10:22 PM IST
संपत्ति विवाद में हैवानियत: सौतेले बेटे ने पिता को रेलवे ट्रैक से बांधा, ऊपर से गुजरती रही ट्रेन
x
जानिए फिर क्या हुआ?

झारखंड में पलामू के ऊंटारी रोड में संपत्ति के विवाद में हैवानियत भरी घटना हुई। भीतिहारा गांव के मंझलीघाट टोला निवासी भोला राम (65) को होंठ सिलकर मंगलवार रात रेलवे ट्रैक पर रखकर बांधा दिया गया। बुधवार सुबह ग्रामीणों की सूचना पर ट्रैक से उठाकर पुलिस उसे थाने ले आई। फिर उसे अस्पताल पहुंचाया गया। भोला राम ने अपने सौतेले बेटे पर होंठ सिलने और रेलवे ट्रैक पर बांधने का आरोप लगाया है। भोला राम ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात वह शौच के लिए उठा। इसी दौरान कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया। बाद में उसकी दूसरी पत्नी सविता देवी का पहला बेटा (जो भोला से शादी से पहले जन्म लिया था) ने अन्य दो लोगों के साथ मिलकर मारपीट की। इसके बाद मुंह सिलकर रात करीब 11 बजे रस्सी से हाथ-पांव रेल पटरी से बांधकर लाइन के बीचो बीच छोड़ दिया।

सुबह करीब पांच बजे शौच के लिए जा रहे एक व्यक्ति ने देखा कि ट्रैक के बीच पड़ा एक आदमी कराह रहा है। नजदीक जाने पर भोला ने इशारा करते हुए जान बचाने की गुहार लगाई। इसे बाद उस व्यक्ति ने हाथ-पांव में बंधी रस्सी को पत्थर से काटकर अलग किया। इतने में कई लोग जमा हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस भी पहुंची और भोला को एक निजी क्लिनिक में पहुंचाया। जहां भोला राम के मुंह के धागे को काटा गया।

रातभर ट्रैक पर पड़ा रहा, ऊपर से गुजरती रही ट्रेन : भोला ने पुलिस को बताया कि हाथ-पैर बंधे होने के कारण वह रातभर ट्रैक के बीच में पड़ा रहा। उस दौरान कई मालगाड़ी ऊपर से गुजरी। हालांकि उसके शरीर पर कोई चोट नहीं आई। पुलिस हर बिंदु पर तहकीकात कर रही है।

Next Story