भारत

लखीमपुर खीरी में हिंसा: केंद्रीय गृह राज्यमंत्री का बेटा आज होगा पेश? चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मियों को किया गया तैनात

jantaserishta.com
9 Oct 2021 9:18 AM IST
लखीमपुर खीरी में हिंसा: केंद्रीय गृह राज्यमंत्री का बेटा आज होगा पेश? चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मियों को किया गया तैनात
x

नई दिल्ली: लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के मामले में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के पुत्र आशीष मिश्रा मुख्य आरोपी हैं. आशीष मिश्रा को पुलिस ने समन किया है इसके बावजूद वे जांच टीम के सामने पेश नहीं हुए. आशीष के नेपाल भागने की चर्चा के बीच अजय मिश्रा ने एक दिन पहले साफ किया था कि आशीष कहीं गया नहीं है. वो साक्ष्य के साथ कल पेश होगा. इन सबके बीच आशीष मिश्रा को आज 11 बजे तक जांच दल के सामने पेश होने के लिए कहा गया है.

जांच दल ने आशीष मिश्रा को 11 बजे तक पेश होने के लिए कहा है. आशीष की जांच दल के सामने पेशी को लेकर पुलिस लाइन में सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए हैं. पुलिस ने आशीष मिश्रा की पेशी को देखते हुए पुलिस लाइन को छावनी में तब्दील कर दिया गया है. जगह-जगह बैरिकेड्स लगाए गए हैं. चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. सुरक्षा ऐसी कि परिंदा भी पर ना मार सके.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story