लखीमपुर खीरी में हिंसा: चौथे किसान का आज होगा अंतिम संस्कार, कल इस कारण रोका गया था...

लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा (Lakhimpur Kheri Violence) में मारे गए चौथे किसान गुरविंदर सिंह का आज अंतिम संस्कार हो सकता है. मंगलवार को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट (Postmortem Report) आने के बाद परिजनों ने रिपोर्ट को गलत बताते हुए दोबारा पोस्टमॉर्टम की मांग की थी और अंतिम संस्कार रोक दिया था. इसके बाद गुरविंदर के शव का दोबारा पोस्टमॉर्टम किया गया. बताया जा रहा है कि उनके शव को परिजनों को सौंप दिया गया है और आज उनका अंतिम संस्कार हो सकता है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





