भारत

बंगाल में हिंसा: बड़े एक्शन की तैयारी में केंद्रीय गृह मंत्रालय, जांच के लिए भेजी टीम

jantaserishta.com
6 May 2021 10:41 AM IST
बंगाल में हिंसा: बड़े एक्शन की तैयारी में केंद्रीय गृह मंत्रालय, जांच के लिए भेजी टीम
x

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव खत्म हो गए हैं और नई सरकार का गठन भी हो गया है. लेकिन राज्य में चुनाव के बाद हिंसा का दौर जारी है. अब इस पर केंद्रीय गृह मंत्रालय एक्शन में आया है. गृह मंत्रालय ने एक चार मेंबर्स की टीम को बंगाल भेजा है, जो हिंसा की जांच करेगी.

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इससे पहले राज्य से रिपोर्ट भी तलब की थी और हिंसा को लेकर जानकारी मांगी थी.
बता दें कि पश्चिम बंगाल में बीते दिन ही नई सरकार का गठन हुआ है, ममता बनर्जी ने एक बार फिर राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है. शपथ लेने के बाद ममता बनर्जी ने लोगों से अपील की थी कि वो शांति बरतें, साथ ही कहा था कि हिंसा करने वालों पर सख्त एक्शन लिया जाएगा.
गृह मंत्रालय द्वारा जो चार सदस्यों की टीम बंगाल भेजी गई है, उसकी अगुवाई एडिशनल सेक्रेटरी लेवल के अफसर कर रहे हैं. टीम मुख्य रूप से तीन मुद्दों की जांच करेगी जिसमें राज्य में हो रही हिंसा, ताजा ग्राउंड हालात और राजनीतिक कार्यकर्ताओं की हिंसा शामिल हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story