भारत

नेता की हत्या के बाद भड़की हिंसा: 5 घरों को बंद करके लगाई आग, 7 की मौत, इलाके में तनाव

jantaserishta.com
22 March 2022 12:11 PM IST
नेता की हत्या के बाद भड़की हिंसा: 5 घरों को बंद करके लगाई आग, 7 की मौत, इलाके में तनाव
x
आरोप है कि इन सभी को जलाकर मारा गया है.

बीरभूम: पश्चिम बंगाल के बीरभूम में 7 लोगों की जलकर मौत हो गई. आरोप है कि इन सभी को जलाकर मारा गया है. बताया जा रहा है कि तृणमूल कांग्रेस के नेता की हत्या का बदला लेने के लिए इन सभी लोगों को जलाकर मारा गया है.

घटना बीरभूम के रामपुरहाट की है. आरोप है कि 5 घरों के दरवाजे बंद कर आग लगा दी गई. इसमें 7 लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि रामपुरहाट में तृणमूल कांग्रेस के उपप्रधान की हत्या का बदला लेने के लिए इस घटना को अंजाम दिया गया है.
यहा भीड़ ने 5 घरों के दरवाजे बंद कर आग लगा दी गई. इसमें 7 लोगों की मौत हो गई. घटना के बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई. इतना ही नहीं डीएम समेत बीरभूम के तमाम बड़े अफसर भी मौके पर पुहंच गए हैं. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story