भारत

रामनवमी जुलूस के दौरान हिंसा, उलमा-ए-हिंद के चीफ ने लिखा अमित शाह को पत्र, मुसलमानों को लेकर कही ये बात

jantaserishta.com
12 April 2022 10:11 PM IST
रामनवमी जुलूस के दौरान हिंसा, उलमा-ए-हिंद के चीफ ने लिखा अमित शाह को पत्र, मुसलमानों को लेकर कही ये बात
x
पढ़े पूरी खबर

खरगोन: मध्य प्रदेश के खरगोन में रामनवमी जुलूस के दौरान हिंसा हुई थी. इसमें कई लोग घायल हो गए थे. अब इस हिंसा के मामले में जमीयत उलमा-ए-हिंद (JUH) के प्रमुख मौलाना महमूद मदनी ने गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है. इसके साथ ही मौलाना मदनी ने खरगोन में तोड़फोड़ को रोकने की मांग की है. जमीयत उलमा-ए-हिंद के प्रमुख मदनी ने आरोप लगाया है कि स्थानीय प्रशासन अब खरगोन में अल्पसंख्यकों को परेशान कर रहा है. लिहाजा मुसलमानों की संपत्तियों को टारगेट कर नष्ट किया जा रहा है.

मौलाना महमूद मदनी ने अमित शाह को लिखे पत्र में चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि दंगाइयों ने मुस्लिम इलाकों में जाने और नारेबाजी करने के लिए एक निर्धारित पैटर्न सेट कर लिया है. मदनी ने गृहमंत्री अमित शाह से मांग की है कि खरगोन में दयनीय स्थिति के खिलाफ कार्रवाई की जाए. साथ ही देश को अराजकता के रास्ते पर जाने से रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने की गुहार लगाई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story