भारत

फिर हुई हिंसा! दो समुदायों की झड़प में 4 लोग जख्मी, पुलिस फोर्स मौके पर

jantaserishta.com
12 Jun 2022 11:11 AM IST
फिर हुई हिंसा! दो समुदायों की झड़प में 4 लोग जख्मी, पुलिस फोर्स मौके पर
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

भीड़ के ऊपर आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए.

अहमदाबाद: गुजरात के आनंद जिले के बोरसद में बीती रात हनुमान मंदिर के पास जमीन के मामले में दो पक्षों के बीच टकराव के बाद पथराव हो गया. घटना की खबर के बाद जिले के डीएसपी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे. यहां हालात पर काबू पाने के लिए भीड़ के ऊपर आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए.

बोरसद में हुए पथराव की घटना के बाद देर रात हालात पर काबू पा लिया गया. पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े. इस घटना में चार लोग घायल बताए जा रहे हैं. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है. पुलिस सभी जगहों पर पेट्रोलिंग कर रही है.
पुलिस को हालात पर काबू पाने के लिए 50 से ज्यादा टियर गैस के सेल छोड़ने पड़े और 30 रबर बुलेट भी दागे गए. फिलहाल मौके पर एसआरपी की दो टीमें तैनात की गई हैं. देर रात के बाद किसी भी तरह की कोई हिंसा नहीं हुई. इस सांप्रदायिक हिंसा के बाद पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. आज गृह मंत्री अमित शाह का आणंद जिले में एक कार्यक्रम भी है, जिसके चलते पुलिस इस पूरे इलाके में पूरी तरह सख्त है और शांति कायम रखने के लिए सभी उपाय अपना रही है.
बता दें कि बीते शुक्रवार को देश के कई शहरों में जुमे की नमाज के बाद नूपुर शर्मा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए गए थे. इनमें से कई जगहों पर प्रदर्शन हिंसक हो गया था, जिसमें कई लोग घायल हो गए थे. वहीं पुलिस को लाठीचार्ज, आंसू गैस और हवाई फायरिंग करके हालात को काबू में करना पड़ा. इसके बाद से सभी शहरों में पुलिस सख्त हो गई है और बारीक चीजों पर भी सख्त कार्रवाई कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story