भारत

कोरोना लॉकडाउन का उल्लंघन, पुलिस ने नाबालिग लड़कों का अंडरवियर में निकाला जुलूस, देखें वीडियो

jantaserishta.com
22 Jun 2021 4:03 PM IST
कोरोना लॉकडाउन का उल्लंघन, पुलिस ने नाबालिग लड़कों का अंडरवियर में निकाला जुलूस, देखें वीडियो
x

भोपाल. मध्‍य प्रदेश की भोपाल पुलिस (Bhopal Police) ने लॉकडाउन का उल्लंखन करने के आरोप में नाबालिग लड़कों को अजीबोगरीब सजा दी. पुलिस ने उन्‍हें अंडर गारमेंट्स (Under Garments) पहना कर सड़क पर दौड़ाया. इतना ही नहीं पुलिस ने उनसे उठक- बैठक भी लगवाई. वीआईपी रोड पर नाबालिग लड़कों (Minor Boys) को पुलिस ने जूलुस के रूप में दौड़ाया. इस दौरान पुलिस की गाड़ी आगे-आगे चल रही थी और पीछे-पीछे नाबालिग बच्चे चल रहे थे. दरअसल, इन बच्चों का कसूर इतना था कि ये संडे लॉकडाउन के दौरान वीआईपी रोड स्थित बड़े तालाब के किनारे नहाने आए थे. मौके पर मौजूद गोताखोरों ने सबसे पहले पुलिस की मदद से उनके कपड़ों को छुपा दिया और इसके बाद पुलिस के साथ मिलकर उनका बेशर्मी वाला जुलूस निकलवाया.

यह घटना रविवार की है. वीआईपी रोड पर हमेशा गोताखोर तैनात रहते हैं. इनकी तैनाती इसलिए की गई है, ताकि कोई भी बड़े तालाब में कूदकर खुदकुशी न कर सके. कई बार इन गोताखोरों ने लोगों की जान बचाने का काम भी किया है, लेकिन इन गोताखोरों ने नाबालिग बच्चों की ऐसी तस्वीर और वीडियो बनाए जो शर्मसार करने वाले हैं. इन गोताखोरों का साथ बढ़-चढ़कर पुलिस ने भी दिया. पुलिस ने गोताखोरों के साथ मिलकर बच्चों के कपड़ों को छुपाया और इसके बाद बकायदा वीडियो बनवाते हुए उन्हें उठक-बैठक करवाई और जुलूस निकाला.
बता दें कि इस समय पूरे देश में कोरोना से बचाव कि लए टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है. मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में सोमवार को दो लाख से ज्यादा लोगों को कोविड-19 रोधी टीके लगाए गए. यह देश भर के जिलों में एक ही दिन में सर्वाधिक टीकाकरण का राष्ट्रीय कीर्तिमान है. स्वास्थ्य विभाग के एक आला अधिकारी ने यह जानकारी दी. दरअसल, इंदौर मध्य प्रदेश में महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित जिला है. जिला टीकाकरण अधिकारी प्रवीण जड़िया ने बताया कि हमने कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण के महाअभियान के पहले दिन (सोमवार) दो लाख से ज्यादा लोगों को टीका लगाया है. यह देश भर के किसी भी जिले में एक ही दिन में सर्वाधिक टीकाकरण का राष्ट्रीय कीर्तिमान है.'


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story